बिहार में शिक्षा विभाग ने स्कूल के शिक्षकों की वेतन भूगतान को लेकर नई पहल की है. अब शिक्षकों की वेतन भूगतान की प्रक्रिया में अप्रैल से बड़ा बदलाव किया गया है जिसके अंतर्गत एक क्लिक में सभी शिक्षकों और कर्मियों के वेतन उनके खाते में जमा हो जायेंगे. इसके लिए शिक्षा विभाग कंप्रेहेसिव फाइनांशियल मैनेजमेंट सिस्टम यानि सीएफएमएस में ऑफिस एडमिन मॉड्यूल को लागू करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है.
इससे राज्यभर के 5.25 लाख शिक्षक, कर्मियों समेत टीचर ट्रेनिंग संस्थान के कर्मियों को भी बड़ा फायदा होगा. इस सिस्टम लागू होने से 4600डीडीओ की जगह सिर्फ 137 एप्रूवर होंगे. अभी 4 हजार प्रधानाध्यापक पर भी डीडीओ की जिम्मेदारी है जिससे राशि आवंटन होने के बाद भी शिक्षकों के खाता में वेतन पहुंचते-पहुचते 10 से 15 दिन लग जाता हैं. लेकिन अब नई प्रणाली के अनुसार, शिक्षकों के वेतन अब जल्दी पहुंच जायेंगे. इसके लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने की तैयारी जोरों पर है.