पुलवामा हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान, कहा भारत कुछ बड़ा करने का सोच रहा है

पुलवामा हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला है. एएनआई के मुताबिक ट्रंप ने कहा है भारत और पाकिस्तान के बीच हालत बहुत खराब चल रहे हैं. हम इसे रोकना चाहेंगें. हमले में भारत ने 50 लोगों को खोया है.

उन्होंने कहा है कि लोग इसके बारे में बातचीत कर रहे हैं. कश्मीर में जो हुआ है बेहद खतरनाक है जिसकी वजह से दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ट्रंप ने लगाई 1.3 मिलियन पर रोक

साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि हमने पाकिस्तान को 1.3 बिलियन की मदद देने पर रोक लगाई है. पाकिस्तान अमेरिका का बहुत फायदा उठा रहा था. बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने घटना को भयावह बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *