नई दिल्ली: डेटिंग एप टिंडर पर युवक के साथ चैटिंग करने वाली लड़की से तीखी नोक-झोंक हो गई. इस बात पर लड़की ने युवक को धमकी दे डाली तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं. जब दिल्ली पर न्यूक्लियर धमाका होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब पता चलेगा.
ये धमकी सुनते ही युवक के होश उड़ गए. उसे पता नहीं था कि ये लड़की उसके लिए परेशानी का सबब बन जाएगी. हर रोज की तरह वो उससे चैटिंग कर रहा था इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई और फिर बहस नोक-झोंक में बदल गई.बता देंकिये युवक दिल्ली का रहने वाला है.
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
इसी बीच लड़की ने लड़के को धमकी भरा मैसेज लिख दिया तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं. जब दिल्ली पर न्यूक्लियर धमाका होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब तुझे पता चलेगा. चैट खत्म होते ही युवक के पसीने छूट गए. उसने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी.युवक की शिकायत मिलने पर पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस अब लड़के के चैटिंग एप की आईडी के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो लड़की कौन है और कहां से वो इस तरह की चैटिंग करती है. ये मामला पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.