दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की जहाँ उन्हें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ मिला है. दक्षिण कोरिया ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा की जिसके बाद दोनों ही देशों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का समझौता किया है.
आज प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा की मैं यह सम्मान अपनी निजी उपलब्धियों के तौर पर नहीं बल्कि भारत की जनता के लिए कोरियाई जनता की सद्भावना और स्नेह के प्रतीक के तौर पर स्वीकार करूंगा.
PM मोदी ने गुरुवार को सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति मून जे-इन प्रथम महिला किम जूंग-सूक और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून उपस्थित थे.