राजस्थान की जयपुर सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहे एक पाकिस्तानी दोषी को अन्य कैदियों ने एक मामूली से टीवी वॉल्यूम के लिए मार डाला.सियालकोट के 50 वर्षीय शाकिर उल्लाह 2011 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आठ साल से जेल में कैद थे. 2017 में उन्हें 20 साल की सजा सुनाई गयी थी.
हत्या की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, मामले की जांच की जा रहे है.
अधिकारियों का कहना है कि झगड़ा टीवी के वॉल्यूम के ऊपर हुआ था. चार कैदी टीवी देख रहे थे, फिर किसी वजह से उनमे लडाई हुई. लडाई इतनी बढ़ गयी कि जमीन पर पड़े पत्थर को एक कैदी ने शाकिर के सर पर दे मारा. शाकिर की मौके पर ही मौत हो गयी.
आपको बता दें 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले से पूरा देश गुस्से में है.आम जनता लगातार सड़कों पर उतर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और भारत सरकार से कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रही है.