Kerala Bomb Blast: केरल के एर्नाकुलम में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में एक मार्टिन नाम के शख्स ने सरेंडर कर किया है। संदिग्ध शख्स ने सरेंडर के दौरान विस्फोट से जुड़े साक्ष्य भी पेश किए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस संदिग्ध शख्स ने ही कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में बम रखा था। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिर पुष्टि नहीं हुई हैं। एनआईए की निगरानी में पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच चल रही है।
प्रदेश में हाई अलर्ट
फिलहाल पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी 14 जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि गलत सूचना फैलाने और सांप्रदायिक और संवेदनशील पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केरल के गृह मंत्री डॉ.जी परमेश्वर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट संदेश भेज दिया गया है। सभी 14 जिलों के पुलिस प्रमुखों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों के आसपास सतर्क रहने को कहा गया है। आईजी और कमिश्नर को मंगलौर बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये धमाके किसने किए और कैसे हुए इसकी जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस और एजेंसी
पुलिस टीम ने पिछले तीन दिनों की CCTV फुटेज ली है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी। जिस कन्वेंशन सेंटर में धमाके हुए वहां तीन दिवसीय धार्मिक सम्मेलन हो रहा था। रविवार सुबह यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना के दौरान धमाका हो गया। धामके में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन धमाकों की जांच NIA और केरल पुलिस कर रही है।