Delhi Air Pollution: राजधानी में और जहरीली होगी हवा, दिवाली पर पटाखे बैन करने की मांग

Air Pollution Air Pollution

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में अक्टूबर का महीना शुरू होते ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में धुंआ छाया रहता है। जिससे सांस संबंधी बीमारी, एलर्जी और आंखों में जलन होने लगती है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में हवा की रफ्तार कम रहेगी। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ेगा और हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 200 से ज्यादा रहेगा।

प्रदूषण को लेकर हुई बैठक

इससे पहले शुक्रवार को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ दिल्ली के साथ लगते राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में पर्यावरण को कम करने के उपायों पर विचार किया गया। साथ ही मांग रखी गई कि दिवाली पर पटाखों को पूरी तरह से बैन रखा जाए।

बैठक में पटाखे बैन करने की मांग

बैठक के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने बैठक में दिल्ली एनसीआर से प्रदूषण कम करने के प्रस्ताव को रखा है। दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत से उपायों पर काम कर रही है। साथ ही बैठक में मांग रखी कि दिवाली पर पटाखे पूर्णत प्रतिबंध रहेंगे।

मुंबई में भी जहरीली हो रही हवा

दूसरी ओर, राजधानी के अलावा मुंबई में भी एयर क्वॉलिटी खराब होने लगी है, इसलिए लापरवाही बरतने वालों को काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले कंस्ट्रक्शन साइट को बंद करवा देगी। वर्तमान में शहर में 6,000 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *