Israel Hamas War: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, गाजा में फंसे भारतीयों को निकालना हो रहा मुश्किल

Israel Hamas War: हमास और इजराइल के बीच तनाव और युद्ध जारी है। दोनों ओर से जवाबी हमले किए जा रहे हैं। गाजा में भारतीय नागरिक फंसे हैं इसको लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें वहां से निकालना ठीक नहीं होगा।

गाजा में फंसे भारतीय- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि जब भी मौका मिलेगा, उन्हें वापस लाया जाएगा। गाजा के हालात में किसी को भी वहां से निकालना मुश्किल है, लेकिन अगर हमें मौका मिलेगा तो हम उन्हें निकाल लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि हर चार में से एक भारतीय नागरिक वेस्ट बैंक में है। अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में किसी भारतीय के मारे जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पीएम मोदी ने की चिंता व्यक्त

वहीं, उन्होंने गाजा के अस्पताल पर हुए भीषण हमले में मारे गए 500 से ज्यादा लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने नागरिकों की मौत पर चिंता व्यक्त की है। भारत सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करता है। उन्होंने कहा, “फिलिस्तीन मुद्दे पर हमने अपना रुख दोहराया है। हम दोनों देशों के बीच आपसी समाधान का समर्थन करते हैं।

हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी को भोजन, ईंधन और पानी की आपूर्ति रोक दी है। इजराइल में हमास के हमले में 1,400 लोग मारे गए थे। इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में करीब 3500 लोगों की मौत की खबर है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हमास-इज़राइल संघर्ष को बढ़ने से रोकने और गाजा पट्टी में नागरिकों को मानवीय सहायता पर जोर देने के प्रयास में क्षेत्रीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए मध्य पूर्व की दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को इज़राइल पहुंचे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *