51,000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, कल रोजगार मेले में प्रधानमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

संतोष कुमार सिंह

नयी दिल्ली: 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेला कार्यक्रम में करीब 51,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र का आवंटन वर्चुअल माध्यम से करेंगे। उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेला कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और करीब 51,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के रायसीना रोड स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया है, जहां प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये नियुक्ति पत्र देंगे।

कितने बजे होगा कार्यक्रम

सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और संस्थानों में नये भर्ती होने वाले युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र बांटेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन नियुक्ति पत्र का बंटवारा किया जाएगा.

पिछले कुछ समय से आयोजित हो रहे हैं रोजगार मेला

इससे पिछली बार 28 अगस्त 2023 को रोजगार मेला आयोजित किया गया था और इसमें भी 51,000 युवाओं को देश में सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए थे। इस दिन मुख्य रूप से गृह मंत्रालय में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नवनियुक्तों को ज्वॉइंनिंग लेटर दिया गया था। इसके तहत CRPF, BSF, SSB, असम राइफल्स, CISF, ITBP, NCB और दिल्ली पुलिस में युवाओं को भर्ती दी गई थी।

करीब 6 लाख लोगों को दिए जा चुके नियुक्ति पत्र

28 अगस्त तक देश में आठ रोजगार मेला आयोजित किए जा चुके थे और तब तक कुल 5.5 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद 28 अगस्त को आयोजित रोजगार मेला में 51,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए जिसका अर्थ है कि कुल 6 लाख लोगों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस साल के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरी देने की योजना बनाई थी। पहला रोज़गार मेला 22 अक्टूबर 2022 को आयोजित हुआ था जिसमे हमारी सरकार ने 75,000 से अधिक सफल युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया था। केंद्र सरकार का लक्ष्य 10 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति देना और साथ ही, निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों में अतिरिक्त रोज़गार उत्पन्न करना है।

इससे पिछली बार 28 अगस्त 2023 को रोजगार मेला आयोजित किया गया था और इसमें भी 51,000 युवाओं को देश में सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए थे। देश में 8 रोजगार मेला आयोजित किए जा चुके हैं। ये 9 वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

कल आयोजित होने वाले रोजगार मेले में मुख्यरूप से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ ही राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियों के जरिए ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी जैसे विभिन्न पदों/पदों पर शामिल की जा रही हैं। लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिविजनल अधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, मंडल लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रिंसिपल, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर, अन्य।

प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं को संबोधित

देश में कुछ समय से जारी रोजगार मेला के तहत अधिकांश बार युवाओं या नवनियुक्त कर्मचारियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इन अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होता है और वो देश में रोजगार की स्थिति के विषय में भी चर्चा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *