G 20 Summit: भारत मंडपम में पीएम का अधिकारियों को संबोधन, जी-20 में लगे अधिकारियों को दिया सफलता का श्रेय

संतोष कुमार सिंह

G 20 Summit:शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में अधिकारियों को संबोधित किया। पीएम ने जी20 कार्यक्रम में लगे अधिकारियों को सफल आय़ोजन की बधाई और श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आप में से ऐसे बहुत से अधिकारी होंगे, जिन्होंने इतने बड़े कार्यक्रम की कल्पना करना थी और इसे सुरक्षित सफल भी बनाना था।

पीएम ने कहा कि मेरा आप लोगों से आग्रह है कि आप जब से इस काम से जुड़े थे तब से लेकर जो-जो भी हुआ, अगर आप उसको रिकॉर्ड कर दें, लिख दें और कोई वेबसाइट तैयार करें। जिसमें आपके काम, आपके अनुभव को रिकॉर्ड किया जाए। भविष्य के कार्य के लिए इससे एक अच्छी गाइडलाइन तैयार हो सकती है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस सफल आयोजन के बाद भारत की दुनियाभर में तारीफ हो रहा है। भारत की संस्कृति और सभ्यता से पूरी दुनिया परिचित है। इन सबके पीछे जिन लोगों का पुरुषार्थ है जिन लोगों की मेहनत लगी है वह आप लोग हैं। जिनकी वजह से भारत को यह सफलता हाथ लगी है।

बता दें कि, जी20 का सफल आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया था। इस सम्मेलन में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस सम्मेलन को सफल बनाने में जिन अधिकारियों ने योगदान दिया है। पीएम ने उन अधिकारियों को संबोधित किया और आज उनके साथ डिनर भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *