Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दल अपना दांवपेंच खेल रहे हैं और चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को एनडीए का कुनबा बढ़ा है। एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस पार्टी एनडीए में शामिल हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गठबंधन का ऐलान किया है।
जेपी नड्डा ने किया पोस्ट
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि, हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जद (एस) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के न्यू इंडिया, स्ट्रांग इंडिया के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।
गोवा के सीएम भी रहें मौजूद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जेडीएस ने औपचारिक तौर पर एनडीए को ज्वॉइन किया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
फिर बनेगी एनडीए सरकार- प्रमोद सांवत
गोवा के सीएम और बीजेपी नेता प्रमोद सावंत ने कहा कि आज जीडीएस ऑफीशियली एनडीए में शामिल हो गई। मैं जीडीएस को एनडीए में शामिल होने के लिए बधाई देता हूं। फिर एक बार मोदी जी की सरकार आ रही है। फिर एक बार हम 302 पार कर रहे हैं। केन्द्र एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है।