“Tilak Varma” का वनडे में डेब्यू, घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

शुभम रावत

नई दिल्ली: एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।कोलंबो के मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से अपने वनडे इंटरनेशल करियर का डेब्यू किया है।

भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-4 मुकाबला खेल रहा है। टीम इंडिया आज 5 बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में पर्दापण करने वाले 20 साल के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को आज वनडे में मौका दिया गया है। इस मौके पर कप्तान रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों ने तिलक को बधाई दी।

इस मैच मेंविराट कोहली, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है। उनकी जगह डेब्यूटांट तिलक वर्मा समेत सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी,शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

तिलक का लिस्ट ए में शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तिलक ने 7 टी20 मैच में भारत के लिए 174 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में तिलक वर्मा ने 25 मैच में 56 की औसत और 102 की स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 156 रनों की बड़ी पारी खेलने के अलावा 8 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। शाकिब अलहसन 37 औरतौहीद ह्रदोय 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 2, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *