शुभम रावत-
नई दिल्ली:एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने 17 सदस्यी टीम में स्टार स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इसमें उनकी गेंदबाजी का कोई दोष नहीं है।
एशिया कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। 30 अगस्त से 17 सिंतबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी 6 टीमें – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल तैयार हैं। सभी देशों ने अपनी टीमों का भी ऐलान कर दिया है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी टीम इंडिया का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर दिया है। इस टीम की कमान रोहित शर्मा के ही हाथों में हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।
गेंदबाजी नहीं यह है असली कारण
सबसे चौंकाने वाली चीज जो रही वो यह कि इतने बड़े टूर्नामेंट में बेहतरीन लेग ब्रेक बॉलर यजुवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं दी गई। जिसपर क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि चहल का सेलेक्शन इंडियन टीम में खराब बल्लेबाजी के चलते नहीं हुआ है।
खराब बैटिंग बनी वजह
भारतीय टीम के ऐलान के दौरान ही कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चहल का सेलेक्शन न होने के पीछे की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि टीम को ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो नंबर 8 और 9 पर बैटिंग भी कर सके। जिसके चलते अक्षर पटेल और कुलदीप यादव काफी आगे निकल गए और चहल पिछड़ गए।
यजुवेंद्र चहल का बैटिंग रिकॉर्ड
चहल के वनडे फॉर्मेटमें बल्लेबाजी की बात करें तो वो9, 10 और 11 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं।उन्होंने अब तक 72 वनडे मैच खेले, जिसमें 8.55 कीऔसत से सिर्फ 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होने 14 पारियों में बल्लेबाजी की है। जिसमेंउनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 18 रन रहा है। यह स्कोर उन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।वहीं 10 नंबर पर चहल का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। इस नंबर पर 7 पारियों में उन्होंने 49 रन बनाए हैं।