FaridabadNews: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बड़ी घोषणा, बाढ़ के कारण अपनी फसल गवाए किसानों को मिलेगा मुआवजा

चंडीगढ़: हरियाणा केफरीदाबाद के पृथला विधानसभा में रविवार को यानी आज जननायक जनता पार्टी(JJP) की नव संकल्प रैली हुई। इस रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला समेत पार्टी के तमाम नेतागण पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम चौटाला ने वहां पहुंची जनता को संबोधित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जजपा के तमाम कार्यकर्ता इसी संघर्ष के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन के विस्तार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती से काम करेगी। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा भी देने की घोषणा की। चौटाला ने कहा कि 15 सितंबर से पहले बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा किसान को मिलेगा। कांग्रेस के राज में जो 2 साल बाद मुआवजा मिलता था और वो भी ₹2 व ₹5 मिलता था, लेकिन आज 1 एकड़ का 100 परसेंट फसल खराब है तो 15000 से कम किसान को मुआवजा नहीं मिलेगा।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले के समय फसल के नुकसान का बिल चंडीगढ़ से पास होता था। जिसके कारण इंतजार करना पड़ता था। कई बार इस काम में दो से तीन महीने लग जाते थे, लेकिन अब तो हमारे आड़ती भाई भी खुश हैं। उनका पैसा 30 दिन से पहले पैसे, सभी आड़ती भाइयों के खाते में सरकार की तरफ से पैसा पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने 13 फसल , एमएसपी पर खरीदने का काम किया है।

अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और करण दलाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों रिश्तेदारों ने मिलकर किसानों की हजारों एकड़ जमीन प्राइवेट बिल्डर को देने का काम किया। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट यूपी में बन रहा होगा, लेकिन असली फायदा मोहना हरियाणा के लोगों को होगा। इस दौरान चौटाला ने मोहना के पास इंडस्ट्रियल टाउनशिप डेवलप करने की भी घोषणा की और कहा कि इससे रोजगार के अवसर बनेंगे। इलाके को फायदा मिलेगा। युवाओं को फायदा होगा।बता दें कि इस दौरान मौके पर पार्टी के तमाम नेतागण सहित भारी संख्या में फरीदाबाद की जनता भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *