राहुल गांधी का बड़ा बयान- लद्दाख में घुसी है चीनी सेना, पीएम मोदी सच नहीं बोल रहे

शुभम रावत-

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज चीन को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच नहीं बोल रहे हैं।चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।

राहुल गांधी ने पिता को दीश्रद्धांजलि

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए लद्दाख की पैंगोंग त्सो लेक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया।

पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।

आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। pic.twitter.com/VqkbxoPP7l
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2023

लद्दाख में चीनी सेना घुसी है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत-चीन बॉर्डर के विवाद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।कांग्रेस नेता ने कहा कि,लद्दाख के लोगों ने मुझे बताया है कि यहां चीन की सेना घुसी है। इनकी जो ग्रेजिंग लैंड (चारागाह भूमि) होती थी, वहां अब नहीं जा पा रहे हैं। लद्दाख में सब यही कह रहे हैं।

पीएम मोदी सच नहीं बोल रहे

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने यह कहा है कि एक इंच जमीन नहीं गई है, लेकिन वह सच नहीं है। आप यहां किसी से पूछ लीजिए वह आपको बता देगा।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय हम यहां आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के कारण हम यहां नहीं आ पाए।

लद्दाख के लोगों की कई शिकायतें

कांग्रेस नेता नेकहा कि लद्दाख के लोगों की कई शिकायतें हैं। लद्दाख को जो स्टेटस दिया गया है इससे लोग खुश नहीं हैं। लोगों को प्रतिनिधित्व चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि नौकरशाही से राज्य नहीं चलाना चाहिए, जनता की आवाज से चलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *