Horoscope 13 August: मेष और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 13 August:ग्रहों की चाल के मुताबिक 13 अगस्त रविवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मेष और तुला राशि वालों के दिन अच्छा साबित होगा। करियर से लेकर व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन समस्या से भरा रहने वाला है। बताते हैं मेष से लेकर मीन तक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

रविवार 13 अगस्त का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको करियर और व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। न सिर्फ धन आएगा बल्कि खर्चा भी कम होगा। आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर एक बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपको सहयोग करते नजर आएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक साबित नहीं होगा। आप बीते कुछ समय से बीमार या किसी रोग से पीडि़त चल रहे थे तो आज स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आपको राहत महसूस होगी। मधुर वाणी का प्रयोग करें नहीं तो किसी के साथ विवाद भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप भाग-दौड़ कर सकते हैं और आपकी सेहत भी थोड़ी खराब हो सकती है। आपके सामने अचानक से प्रॉपर्टी संबंधित समस्याएं सामने आ सकती है, जिनका समाधान खोजने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी आपको लगाने पड़ सकते हैं। कारोबार में आपको अपने प्रतिद्वंदी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

राशिफल के मुताबित कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार संबंधित लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपनी सेहत और सामान दोनों का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर आपका अपनी संतान के साथ मतभेद हो सकता है। किसी व्यक्ति द्वारा आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई भी काम या फैसला सोच-समझकर करना उचित होगा, अन्यथा बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। व्यापारियों से कोई भी बड़ी डील करने से पहले सोच-विचार कर लें और किसी प्रकार के असमंजस में फैसला न लें। अपने मित्रों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा किसी का अपमान न होने पाए अन्यथा बरसों से बने संबंध खत्म हो सकते हैं। आपके काम समय पर पूरे होंगे। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य से भरा है। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। व्यापार के संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से अपने करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी योजना या व्यवसाय में धन फंसा हुआ है तो किसी व्यक्ति विशेष की मदद से निकलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

रविवार का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको चीजें आपके मन-मुताबिक होती हुई नजर आएंगीं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं या फिर विरोधी खुद समझौते के लिए आपके साथ पहल कर सकते हैं। आज आपका शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन किसी प्रिय अथवा व्यक्ति विशेष से उपहार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

राशिफल के मुताबिक वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार 13 अगस्त का दिन अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। कार्यालय में अपने विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरुरत है।

धनु राशि (Sagittarius)

राशिफल के मुताबिक धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। कार्यालय में आपके काम में अचानक बदलाव होने की संभावना है। आपको अपने काम को समय से पूरा करने के लिए अधिक समय देना होगा। जीवन में चल रही परेशानियों को आपके मित्रों द्वारा काफी हद तक काम किया जा सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

रविवार का दिन मकर राशि वालों के शुभ रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से आपको छुटकारा मिलने की संभावना है। इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मार्किट में फंसा धन अचानक से मिल सकता है, साथ ही आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कामकाज के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

13 अगस्त रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सौभाग्य से भरपूर रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही मुश्किल दूर होने की संभावना है। कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम सावधानी से करने की जरूरत रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर-परिवार में सबकुछ सामान्य गति से चलता हुआ नजर आएगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना है। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी को दूर करने में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *