Delhi: शुक्रवार को दिल्ली के नारायणा में एमसीडी के स्कूल के पास गैल लीकेज हो गई। गैसे की चपेट में 23 स्कूली बच्चे आ गए जिन्हें आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ऑबराय और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
मेयर ने ट्वीट कर दी जानकारी
नारायणा रेलवे लाइन के पास दिल्ली नगर निगम का स्कूल है। संदिग्ध हालात में गैस लीकेज हो गई। घटना के संबंध में खुद एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी 23 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 8 बच्चे आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती हैं और इनकी हालत ठीक है।
2 बच्चों की हालत नाजुक
वहीं, 15 बच्चों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 बच्चों की हालत थोड़ी खराब है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मेयर ने बताया कि डॉक्टरों की टीम बच्चों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने आगे बताया कि गैस कैसे लीकेज हुई और क्यों हुई। इसकी जांच टीम कर रही है।
मेयर का कहना है कि अगर घटना में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में हहड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी घटना हो गई फिर भी स्कूल की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।