Haryana Weather Update: प्रदेश में बारिश पर तीन दिन का ब्रेक, 3 अगस्त के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

Haryana Weather Update: हरियाणा प्रदेश में बारिश से तीन दिनों तक राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश नहीं होगी। हालांकि 3 अगस्त के बाद एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा।

मानसून ट्रफ सामान्य स्तिथि के उत्तर की तरफ थोड़ा बढ़ने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं तथा अरब सागर की तरफ से भी नमी आने से हरियाणा राज्य में 25 जुलाई से 29 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मानसून के प्रवेश से लेकर 29 जुलाई के दौरान 312.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य बारिश 197 मिलीमीटर से 58 फीसदी ज्यादा है। 19 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

इसके अलावा प्रदेश के 3 जिले ऐसे हैं जहां पर अभी तक सामान्य से भी कम बारिश हुई है। इन जिलों में हिसार -27 फीसदी, जींद -14 फीसदी और फतेहाबाद -8 फीसदी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश धर्मनगरी कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, करनाल और यमुनानगर में हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टर्फ का अब पश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ रहा है जो सामान्य स्तिथि में आने की संभावना है। राज्य में 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में मौसम परिवर्तनशील और कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *