“West Indies” को क्वालीफायर मुकाबले में नीदरलैंड ने हराया

नई दिल्ली:वेस्टइंडीज की टीम को तगड़ा झटका लगा है। वनडेवर्ल्ड कप के क्वालिफायर में सोमवार को नीदरलैंड ने उसे रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस हार के बाद कैरिबियाई टीम की विश्व कप में पहुंचनेकी संभावना अब बहुत कम हो गई है।

नीदरलैंड ने विंडीज को हराकर किया बड़ा उलटफेर

भारत की धरती पर इसी साल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। जिसके लिए जिम्बाब्वे की धरती पर क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम भी विश्व कप में एंट्री करने के मकसद से जिम्बाब्वे पहुंची थी। लेकिन अब उसका यह सपना लगभग टूट चुका है। विंडीज टीम को पहले क्वालिफायर मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे ने मात दी। इसके बाद 26 तारीख को हुए दूसरे मुकालबे में नीदरलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज टीम को पटखनी दे दी।

वेस्टइंडीज ने दिया था 375 रनों का लक्ष्य

वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच मेंनीदरलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बादवेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने 101 रन की पार्टनरशिप करटीम को ठोस शुरुआत दी।किंग ने 76 और चार्ल्स ने 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद टीम के पूर्व कप्ताननिकोलस पूरन ने महज 65 बॉल में 104 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। उनके इस शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज नेनीदरलैंड के सामने 375 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

नीदरलैंड ने सुपर ओवर में विंडीज को दी मात

वेस्टइंडीज के 375 रनों के पहाड़ जैसी चुनौती को नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने डटकर सामना किया। उन्होंने9 विकेट खो कर 50 ओवर में 374 रन बना कर मैच टाई कर दिया। इसके बाद सुपर ओवर में नीदरलैंड ने विंडीज टीम को मात देकर सबको अपने शानदार खेल के जज्बे से चौंका दिया।

वेस्टइंडीज की वर्ल्ड कप में एंट्री की संभावना कम

जिम्बाब्वे और नीदरलैंड से हार मिलने के बाद अब ग्रुप स्टेज में ग्रुप A में वेस्टइंडीज के 4 अंक हो गए। जबकि जिम्बाब्वे के पास 8 और नीदरलैंड के 6 पॉइंट्स है। वहीं ग्रुप B में श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। हर ग्रुप में 5 टीम है। इसमें से दोनों ग्रुप की टॉप 3 टीम के बीच सुपर 6 टेबल के मुकाबले होंगे। इसमें सब एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे और फाइनल टेबल के टॉप 2 टीम क्वालीफाई होंगी। 2 हार के बाद अब वेस्टइंडीज की वर्ल्ड कप में एंट्री की संभावना कम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *