पुणे:महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में18 साल के युवा खिलाड़ी नेअर्शिन कुलकर्णी ने तहलका मचा दिया। उन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से लाखों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। कुलकर्णी ने शानदार शतक जड़कर अपने बल्ले का तो जौहर दिखाया ही। साथ ही उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से भी मैदान मार लिया।
अर्शिन कुलकर्णी ने ठोका शानदार शतक
महाराष्ट्र प्रदेश में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला जा रहा है। जिसके एक मुकाबले में युवा क्रिकेटर अर्शिन कुलकर्णी अपनी बेहतरीन पर्फामेंस की वजह सोशल मीडिया सेंशेनल बन गए हैं। उन्होंने 13 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 117 रन ठोक डाले। अर्शिन ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर दर्शकों को खूब इंटरटेन किया।
13 छक्कों की मदद से खेली तूफानी शतकीय पारी
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल नासिक टाइटंस की टीम से खेलने वाले अर्शिन कुलकर्णी ने कमाल प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 54 गेंदों में 117 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी इस यादगार पारी में 13 बार बॉल को हवा में उछालते हुए छक्के के लिए बाउंड्री लाइन के पार भेजा। दाएं हाथ के इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में सिर्फ 3 चौके जड़े और 78 रन सिर्फ 13 छक्कों की मदद से बना डाले।
धारदार गेंदबाजी से दिलाई टीम को जीत
बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अर्शिन कुलकर्णी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम को जीत दिला दी।पुणेरी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। गेंद तेज गेंदबाज अर्शिन के हाथों में थी। उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेज दिया। कुलकर्णी ने अपनी टीम को 1 रनों से जीत दिला दी। उन्होंने अपने4 ओवर के स्पेल में7 से कम इकोनॉमी के साथसिर्फ 21 रन देकर4 बल्लेबाजों को आउट किया।