UP IPS Transfer: यूपी में आईपीएस अधिकारियों के ट्रासंफर का दौर जारी, इन 8 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ:उत्तर-प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। रविवार देर रात शासन ने नोटिस जारी करते हुए इन अफसरों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद ये आईपीएस अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना शुरू करेंगे।

IPS अधिकारियों के ट्रासंफर का दौर जारी

यूपी में10 जून को कुछ आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद एक फिरआईपीएस अधिकारियों के ट्रासंफर का दौर जारी है। 18 जून को 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए।आईपीएस पवन कुमार को पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ की जगह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।वहीं आकाश कुलहरी अप्पर को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस अधिकारी सुनीता को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतम बुध नगर बनाई गई हैं। जबकिरविशंकर छवि को अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर की जगह पुलिस उपनिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं श्रद्धा नागेंद्र पांडे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ की जगह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकिआईपीएस अधिकारी नीलाब्बजा चौधरी को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ की जगह संयुक्त पुलिस आयुक्त का अपराध और मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर बनाया गया है।

पवन कुमार पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं।अमित वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक राज्य विशेष अनुसंधान दल की जगह अप्पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद पर हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा बबलू कुमार को पुलिस उप निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतम बुध नगर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *