#KanganaRanaut से पूछा शादी का सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया इन्विटेशन कार्ड

मुंबई: कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह बॉलीवुड के पैपराजी कैमरामैनों-फोटोग्राफरों को शादी का न्योता दे रही हैं। यह सच है कि लोगों का ध्यान बटोरने में कंगना का कोई मुकाबला नहीं है। उन्हें पता है कि अपनी बातों से सबका ध्यान कैसे खींचा जाता है।

यह वीडियो एक बार फिर इस बात का सबूत देता है कि अपनी फिल्म का प्रमोशन करना हो तो कंगना किसी हाल में पीछे नहीं रहतीं। यह वीडियो भी दरअसल फिल्म के प्रमोशन का है। कंगना अब फिल्म प्रोड्यूसर बन चुकी हैं।

वायरल वीडियो में कंगना ट्रेडिशनल आउटफिट में कार में पहुंचती हैं और कई मीडियाकर्मी कैमरा-माइक लेकर उनकी बाइट लेने के लिए जमा हो जाते। एक रिपोर्टर कंगना से पूछता है कि क्या वह शादी कर रही हैं। तब कंगना मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहती हैं कि अफवाहें तो आप लोग फैलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *