#UniformCivilCode लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कंसल्टेशन प्रक्रिया की शुरू

नई दिल्ली: लॉ कमीशन ने फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कंसल्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सार्नजनिक और धार्मिक संगठनों से राय मांगी गई है। आयोग ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि 22वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के बारे में मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचारों को जानने के लिए फिर से निर्णय लिया।

आयोग ने दिया 30 दिन का समय

आयोग ने विचार प्रस्तुत करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की अध्यक्षता वाले 22वें लॉ कमीशन ने इच्छुक लोगों से 30 दिन में अपने विचार अपने वेबसाइट या ईमेल पर देने के लिए कहा है।

पहले भी हो चुका है विचार

इससे पहले 21वें लॉ कमीशन ने भी इस विषय पर अध्ययन किया था। तब आयोग ने इस पर और चर्चा की जरूरत बताई थी। इस बात को 3 साल से अधिक समय बीत चुका है। अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 22वें विधि आयोग को हाल में तीन साल का कार्य विस्तार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *