शिमला: आज सूर्या सामाचार परिवार के लिए दुखद घडी है। सूर्या समाचार परिवार के सदस्य बरिष्ठ पत्रकार एवं सूर्या सामचार हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अरुण उनियाल के पिता का द्वारिका प्रसाद उनियाल का आकस्मिक निधन हो गया।
अरुण उनियाल के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने शोक जताया है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर अरुण उनियाल के पिता जी की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है।
वहीं सूर्या सामाचार के एडिटर-इन-चीफ श्री मुकेश राजपूत जी ने भी अरुण उनियाल के पिता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार अरुण उनियाल जी के पूज्य पिता जी श्री द्वारिका प्रसाद उनियाल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/jSWHkdts6f
Jairam Thakur