#Punjab बीएसएफ ने अमृतसर में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

अमृतसर: इंटरनेशनल बॉर्डर अमृतसर में पाकिस्तान की और से फिर से नापाक हरकत देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया।

यह हुआ बरामद

बीएसएफ की और से गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग घटना में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरन तारन जिले में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की।

क्षतिग्रस्त हालत में मिला था ड्रोन

बुधवार रात नौ बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में भैनी राजपूताना गांव के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, उन्हें गांव के बाहरी इलाके में राजताल-भारोपाल-डोके तिराहा से सटे एक खेत में ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *