WTC Final: अश्विन की फिरकी चली तो बना देंगे ये महारिकॉर्ड

नई दिल्ली:विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें लंदन के ओवल मैदान पर 7 जून से एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें इसकी तैयारियों में लगी हुई हैं। डब्लूटीसी के फाइनल में स्टार गेंदबाज आर अश्विन इतिहास रच सकते हैं।

अश्विन की फिरकी का चल गया जादू तो….

आर अश्विन टेस्ट मैचों में भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने कई बार अपनी फिरकी से टीम इंडिया को जीत दिलाई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन से काफी उम्मीदें हैं। अगर उनकी फिरकी एक बार फिर चल गई तो वो एक बेहतरीन महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

WTC Final में अश्विन बनाएंगे महारिकॉर्ड

दरअसल रविचंद्रन अश्विन के नाम अभी अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में 697 विकेट दर्ज हैं। अगर डब्लूटीसी के फाइनल में 3 विकेट झटक लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट्स पूरे कर लेंगे। यह कीर्तिमान भारत के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और ऑफ स्पिनर हरभज सिंह बना चुके हैं। दोनों गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट्स हासिल किए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंडियन बॉलर

1. अनिल कुंबले – 956 विकेट

2. हरभजन सिंह – 711 विकेट

3. रविचंद्रन अश्विन – 697 विकेट

4. कपिल देव – 687 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *