Wrestler Protest: प्रदर्शनकारी पहलवान दिल्ली से रवाना, दिल्ली पुलिस बोली- ‘इस बार दूसरी जगह भेजेंगे’

Wrestler Protest Update:रविवार को दिल्ली पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद पहलवान दिल्ली से रवाना हो गए। रविवार को पहलवानों ने नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत बुलाई थी। जिसमें पहुंचने के लिए पहलवानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। जिसके बाद पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लियाथा हालांकि बाद में रिहा भी कर दिया था।

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

जानकारी के लिए बता दे कि पहलवान 38 दिनों से जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी को लेकर धरना दे रहे थे। पहलावनों की मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ और बीजेपी सांसद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जिसको लेकर पहलवान महीनेभर से ज्यादा हो गए प्रदर्शन कर रहे थे।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नालवा का कहना है कि अगर पहलवानों ने अगली बार धरने की इजाजत मांगी तो हम उन्हें जंतर-मंतर नहीं, दूसरी जगह पर भेजेंगे। दरअसल, रविवार को झड़प के बाद रेसलर साक्षी मलिक ने कहा था कि अब जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे।

पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प

रविवार को नई संसद के सामने महिला महापंचायत बुलाई गई थी। रेसलर्स ने वहां जाने के लिए मार्च निकाला और बैरिकेड्स भी तोड़े। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया।

109 लोगों पर FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने पहलवानों समेत 109 लोगों पर FIR दर्ज की है। इन पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं। इन धाराओं में 7 साल तक कारावास का प्रावधान है।जींद में खापों और किसानों ने पंचायत कर ऐलान किया कि दिल्ली में दूध, सब्जी, फल और अन्य सामान की सप्लाई को बंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *