नई दिल्ली:दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच नोंकझोक की खबरे आ रही हैं। नए संसद भवन के सामने महापंचायत के लिए पंजाब-हरियाणा और यूपी से खाप पंचायते पहुंच रही हैं। इसी बीच पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया।
पहलवानों और दिल्ली पुलिस की बीच नोक-झोक
बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन पिछले 1 महीने से जारी है। आज संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर खाप पंचायतों की महिला सदस्य ने पहलवानों को समर्थन देने का एलान किया था। हालांकि उन्हें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली थी लेकिन लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी बीच पहलवानों और दिल्ली पुलिस की बीच नोक-झोक हो गई है। इस पर बजरंग पूनिया भ़ड़क उठे।
पुनिया बोले हमें मार दो गोली
पुलिस के रोकने के बाद पहलवान केरल हाउस के पास धरने पर बैठ गए हैं। इस जगह से नया संसद भवन कुछ ही दूरी पर है। इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो।
टिकरी बॉर्डर सील, 2 मेट्रो बंद
वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भीड़ को रोकने के लिए खास तैयारियां की है। टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है ताकि पंजाब और हरियाणा से लोग दिल्ली की तरफ कूच ना कर सके। साथ ही 2 मेट्रो पर भी रोक लगा दी गई है।