PBKS vs RR: प्लेऑफ की रेस में कौन निकलेगा आगे ? जानिए क्या कहते हैं रिकॉर्ड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 66वां मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के कप्तान शाम 7 बजे टॉस करने के लिए मैदान में अपने-अपने प्लेइंग-11 के नाम के साथ उतरेंगे। इसके बाद 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

प्लेऑफ के लिए रेस

आईपीएल के इस सीजन का लीग राउंड अब अपने अंतिम चरण में हैं। जिसके चलते सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। आज के मुकाबले में राजस्थान और पंजाब की टीमे जीत दर्ज करके जरूरी 2 अंक हासिल करना चाहेंगी। ताकि वो प्लेऑफ की रेस में एक और कदम बढ़ा सके। दोनों टीम के पिछले मुकाबले की बात करें तो शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब और संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान को हार झेलनी पड़ी थी।

IPL 16 में पंजाब-राजस्थान का सफर

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब और राजस्थान के अब तक के सफर पर नजर डालते हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक 13-13 मैच खेले हैं। जिसमें दोनों को 6-6 मुकाबले में जीत हासिल हुई है। बेहतर रन रेट की वजह से राजस्थान 12 अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर है, जबकि पंजाब इतने ही अंक के साथ 8वें स्थान पर मौजूद है।

पंजाब-राजस्थान हेड-टू-हेड

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 25 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें राजस्थान 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब की टीम ने 11 बार मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं इस सीजन में दोनों के बीच आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में पंजाब ने जीत हासिल की थी। अब देखना होगा कि आज के मैच में राजस्थान को जीत मिलती है या फिर पंजाब बैक टू बैक आरआर के खिलाफ विजय रथ को बनाए रखती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11: इलेवन यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), जो रूट, देवदत्त पडिक्कल/रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, नाथन एलिस, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *