दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को मिली राहत, ओलावृष्टि का अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में हलकी फुलकी गिरावट आई है। दोपहर को गर्मी जस की तस थी लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। लेकिन अब पांच मई तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक मई से तीन मई तक तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। जबकि उतर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी ओलावृष्टि का अलर्ट है।

यह रहेगा अधिकतम तापमान

आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार रात हुई बारिश से दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री कम 30 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई थी। साथ ही गरज के साथ बारिश के भी आसार जताए थे।

मौसम में आई ठंडक

बीते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, इससे मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण से शनिवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन इस समयावधि में तापमान 40 डिग्री के पार ही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *