पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला की महिला थाना की एसएचओ की महाराष्ट्र के बर्धा में सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना सुबह 7:30 बजे की है। इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गहरा दुःख जताया है।
पंचकूला में महिला थाने में तैनात SHO नेहा चौहान जी का महाराष्ट्र में ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें: मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar pic.twitter.com/gDrKkfcLGm
CMO Haryana (@cmohry) April 29, 2023
टीम के साथ रेड करने गई थी नेहा
वह अपनी टीम के साथ एक मामले में रेड करने गई थी। रेड के बाद जब वह वापस आ रही थी तो उनकी हरियाणा पुलिस की जीप एक ट्रक से टकरा गई। इसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, टीम के अन्य सदस्यों की हालात ठीक बताई जा रही है।
ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तब जब हुआ जब जीप ड्राइवर साथ चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान जीप ट्रक से टकरा गई और उसमें बैठी नेहा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में हादसे के बाद नेहा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
3 बच्चों की मां थी नेहा
मृतक इंस्पेक्टर नेहा चौहान के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बच्चे की उम्र लगभग 9 साल की है। उनकी मौत की सूचना पर सेक्टर 5 महिला थाने में कर्मचारी गमगीन हैं। कोई बात करने को तैयार नहीं है। साथ के कर्मचारी नेहा चौहान को याद करके रोते हुए नजर आ रहे हैं।