वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रम्प फिर से विवादों में घिर गए हैं। जानकारी मिल रही है कि उन पर कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। मामला कुछ अलग तरह का है। अब इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। ऐसे में ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।
जूरी ने यह किया है फैसला
गुरुवार को न्यूयार्क ग्रैंड जूरी ने एक एडल्ट स्टार को चुपके से पैसे देने के मामले में ट्रंप को दोषी पाया। जूरी ने आपराधिक मुकदमा चलाने के पक्ष में वोट किया। जूरी का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।
यह है पूरा मामला
जिस मामले में ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी हैं वह मामला 2016 का है। दावा किया जाता रहा है कि मामला स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर के भुगतान से जुड़ा है। ग्रांड ज्यूरी की जांच में पाया गया कि 2016 में डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि ट्रंप और उनके बीच नजदीकी रिश्ता था। इसकी भनक लगने पर ट्रंप की टीम के वकील ने स्ट्रॉर्मी को चुप रहने के लिए एक लाख तीस हजार डॉलर दिए थे।
स्टॉर्मी ने लगाए हैं यह आरोप
स्टॉर्मी का यह भी आरोप है कि ट्रंप ने नेवादा में एक सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया था। ट्रंप ने स्टॉर्मी को टीवी स्टार बनाने का वादा किया था। स्टॉर्मी के मुताबिक, ट्रंप और उनके बीच संबंध बने थे। हालांकि, ट्रंप इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उन्होंने स्टॉर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
विवादों में रहते हैं ट्रम्प
इस मामले का फेडरल इलेक्शन कमीशन और फेडरल न्यूयॉर्क प्रोसिक्यूटर, दोनों ही अवलोकन कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने ही ट्रंप पर कोई एक्शन नहीं लिया था। अब मैनहट्टन की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से मुख्य गवाह कोहेन होंगे। कोहेन अगस्त 2018 में ही अपना यह अपराध कबूल कर चुके हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने फाइनैंशियल गड़बड़ी की थी।