#RamNavmi: इस खास दिन पर बन रहा महासंयोग

नई दिल्ली:आज नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन है। यह दिन राम नवमी के रुप में जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान राम ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्मलिया था। इस खास अवसर पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

रामनवमी पर महासंयोग

आज रामनवमी के अवसर पर कई शुभ योग महासंयोग बन रहा है।आज सूर्य बुध और गुरु मीन राशि में हैं।वहीं शनि स्वराशि कुंभ में हैं।इसके अलावा शुक्र और राहु मेष राशि में हैं।ग्रहों की ये स्थितियां आज राम नवमी पर मालव्य राजयोग, केदार योग, हंस योग और महाभाग्य योग योग बना रहे हैं। इसके साथ ही 30 मार्च कोसर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और रवि योग भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *