#RajasthanDiwas:राजस्थान मना रहा अपना स्थापना दिवस

जयपुर:राजस्थान आज 30 मार्च को अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कई सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि गहलोत सरकार की तरफ से किसी बड़े आयोजन का योजना नहीं बनी है। रामनिवास बाग के अल्बर्ट हॉल में सांस्कृति कार्यक्रमों का मंच सजेगा। जिसमें कलाकार राजस्थानी लोकरंग को बिखरेंगे।

सरकार ने रद्द किए कार्यक्रम

सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार ने राजस्थान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम तय किए थे। जिसके लिए पर्यटन विभाग की तरफ से टेंडर भी डलवाए गए थे। जिसके तहत अल्बर्ट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना था। इस रंगमंच में राजस्थान के कई दिग्गज कलाकार शिरकत करने वाले थे, लेकिन सरकार ने इस दिन के पहले ही इस बड़े कार्यक्रम के आयोजन को रद्द कर दिया। अब सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *