नई दिल्ली: आज मनीष सिसोदिया ने अपनी जमानत के लिए जो सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी उसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोर्ट ने मामले पर सख्त टिपण्णी करते हुए कहा कि आपको सीधे सुप्रीम कोर्ट में क्यों आये पहले आप हाईकोर्ट जाइये।
26 को किया था गिरफ्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में रविवार, 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख किया था।
अब हाईकोर्ट जाएगी आप
सिसोदिया ने विरोध जताते हुए सीबीआई जांच के तरीके पर सवाल उठाते हुए अपनी गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया। हालांकि सिसोदिया की इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वो इस मामले में अब हाई कोर्ट का रुख करेगी।
भाजपा ने की टिपण्णी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा सत्यमेव जयते लिखा। उन्होंने लिखा- सत्यमेव जयते…सुप्रीम कोर्ट से नही मिली राहत…शराब मंत्री सारे राज उगलेगा, और जांच की आंच जल्द मास्टरमाइंड तक भी जाएगी।