#BalakotAirStrike: ‘ऑपरेशन बंदर’ के 4 साल पूरे, जब भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घूसकर आतंकी अड्डों को किया था तबाह

दिल्ली: बालाकोट एयर स्ट्राइक को आज चार साल पूरे हो चुके हैं। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के जाबांज जवानों ने लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान के पख्तूनख्वा में मौजूद बालाकोट पर ताबड़तोड़ हमला कर उसके अड्डों को तबाह कर दिया था। भारत ने ये जवाबी कार्यवाही 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवाम पर हुए आतंकी हमले के 12 दिनों बाद की थी।

ऑपरेशन बंदर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में भारत के 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की शहादत हो गई थी। जिसका बदला भारतीय वायुसेना ने बड़े ही दिलेरी से लिया। ऑपरेशन बंदर के तहत भारतीय जवानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग कैंप को तबाह कर दिया था। इंडियन एयर फोर्स के पायलटों ने पांच स्पाइस 2000 बम गिराए, जिसमें 200-300 आतंकी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *