IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस की हुई वतन वापसी

नई दिल्ली: भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। पहले 2 टेस्ट मुकाबलों के दौरान तेज गेंदबाज जोश हेजलवुडऔर स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर समेत कई खिलाड़ी चोटिल होकर बॉर्डर-गावास्कर ट्रॉफी से बाहर हुए। वहीं अब 1 मार्च से शुरू होने जा रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले कंगारु टीम को एक और तगड़ा झटका लग गया है। कप्तान पैट कमिंस वापस अपने वतन लौट रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के हाथों पहले नागपुर और फिर दिल्ली टेस्ट में बुरी तरह हारी। वो सीरीज में भारत से 2-0 से पिछड़ चुकी है। कंगारु टीम के सामने इंदौर टेस्ट मैच में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करने की चुनौती है, लेकिन इससे पहले टीम के सामने एक नई मुश्किल आकर खड़ी हो गई है। टीम के कप्तान पैट कमिंस अपनी मां की बीमारी के चलते बीच दौरे में ही वापस घर लौट रहे हैं।

मां की देखभाल के लिए लौटे वतन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंजबाज पैट कमिंस ने एक बयान जारी कर कहा कि, मैंने इस समय भारत नहीं लौटने का फैसला किया है, क्योंकि मेरी मां बीमार हैं और मुझे उनकी देखभाल करनी है। मुझे लगता है कि मैं यहां अपने परिवार के साथ सबसे अच्छा महसूस कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके उपलब्ध ना होने पर टीम के उप-कप्तान कमान संभालेंगे। कमिंस ने अपने साथियों से मिले समर्थन और सहमति का भी धन्यवाद दिया है।

स्टीव स्मिथ संभालेंगे टीम की कमान

पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम के उपकप्तान और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कमान संभालेंगे। उनके सामने तीसरे और चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बचाने की चुनौती होगी। हालांकि स्मिथ के पास इंटरनेशनल मंच पर कप्तानी करना का काफी अनुभव है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 से 2018 के बीच 34 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में एडिलेड में हुए 2 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *