#TurkeySyriaEarthquake: अब तक 37 हजार लोगों की मौत, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मदद की गुहार

#TurkeySyriaEarthquake:6 फरवरी को तुर्की और सीरिया (Turkey Syria Earthquake) में विनाशकारी भूंकप आया। जिसमें अब तक 37 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, करीब 80 हजार लोग घायल हो गए। 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप ने दोनों देशों में तबाही का मंजर बना दिया। अभी भी मलबे में फंसी हजारों जान को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन(Rescue Operation)चलाया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने लगाई मदद की गुहार

इस हादसे से हुई तबाही का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। जिस पर अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Global Icon Priyanka Chopra) ने भी दुख जाहिर कर मदद की गुहार लगाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation Video) के दौरान का वीडियो और कुछ फोटो को शेयर किया।

वीडियो में लोगों की बेबसी का मंजर साफ दिख रहा है। रेस्कयू ऑपरेशन से लोगों को बचाया जा रहा है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, एक हफ्ते बाद भी विनाशकारी भूकंप से तुर्की और सीरिया के लोगों की दर्द और पीड़ा जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं, प्रतीक्षा कर रहे हैं और बचने की उम्मीद कर रहे हैं, उनके परिवार किसी चमत्कार की प्रार्थना कर रहे हैं।

सभी को मिलकर करनी चाहिए मदद- प्रियंका चोपड़ा

आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह दिल तोड़ने वाला है। कुदरत का प्रकोप किसी को नहीं बख्शता लेकिन हम सब मदद कर सकते हैं। अब हम सभी को मिलकर जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों की मदद करनी चाहिए। इंसानियक के नाते हम सबको बड़ा दिल करना चाहिए जिससे अभी लोगों की जान बचाई जा सके और घायलों को उचित उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *