बहादुरगढ़: 44 लाख का चालान आपको सुनने में थोड़ा आपको थोडा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है। बहादुरगढ़ में पुलिस ने पटाखा बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर पूरे 44 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
कई गाड़ियों पर हुई है कार्रवाई
गली मोहल्लों में आपने अचानक फट फट की आवाजें सुनी ही होगी। वो आवाजें जिसे सुनकर अचानक कलेजा मूंह को आ जाता है। तो जनाब ये उन्हीं नवाबों की गाड़ियां हैं। जो दूसरो को हो रही असुविधा से बेफिक्र होकर अपनी बुलेट से पटाखा बजाते हुए सड़कों पर फुर्र से उड़ जाते हैं। लेकिन भला हो बहादुरगढ़ पुलिस का जो ऐसे मनचलों की जी भर के मज़म्मत कर 294 बुलेट मोटरसाइकिलों पर पूरे 44 लाख रुपये का जुर्माना लगा कर गाड़ियां जब्त कर ली।
यह कहना है पुलिस का
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। यातायात पुलिस ने 418 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के भी चालान काटे हैं। इन मनचले शरारती तत्वों की वजह से आम लोगों में हमेशा दहशत का माहौल रहता है और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी तो होती ही है। यातायात पुलिस की शरारती तत्वों पर की गई इस पहल की जितनी तारीफ की जाए कम है और पूरे प्रदेश ही नहीं देश में भी इस तरह ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।