Gaya News: बिहार प्रशासन की तोते से शराब धंधेबाज की जानकारी जुटाने की कोशिश नाकाम…मालिक भक्त निकला तोता

पटना: बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब बिहार प्रशासन हरकत में आ गई है। जैसा कि आप जानते हैं कि कुछ साल पहले यूपी पुलिस मुंह से गोली चलाने की आवाज निकालकर एनकाउंटर करने की कोशिश में जुटी थी वहीं, अब बिहार के गया जिले से एक खबर और वीडियो सामने आई है जहां पुलिस एक तोते से शराब धंधेबाज की जानकारी निकलवाने की कोशिश कर रही है।

यह मामला गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस द्वारा एक तोते से शराब माफिया का पता पूछा जा रहा है। हालांकि,तोता अपने स्वामी का भक्त निकला और उसने बिहार पुलिस को अपने मालिक के बारे में कुछ भी नहीं बताया। इससे निराश होकर पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।

Video: बिहार में तोता से शराब धंधेबाज पता पूछती रह गई पुलिस, मालिक के सच्चे भक्त ने नहीं खोली अपनी जुबान pic.twitter.com/T4pRgdOLTf Arijita Sen (@ArijitaSen2) January 31, 2023

टीम के साथ छापा मारने गई थी पुलिस

दरअसल, दारोगा कन्हैया कुमार पूरी तैयारी और अपने दलबल के साथ एक गांव में छापा मारने गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही शराब धंधेबाज और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो उसे वहां कोई इंसान तो नहीं, लेकिन पिंजरे में कैद एक तोता मिला।

पुलिस को देखकर तोता जोर-जोर से चिल्लाने लगा

बाहरी व्यक्ति को देखकर तोता जोर-जोर से आवाज निकालने लगा जिसकी आवाज सुनकर पुलिस का ध्यान उसकी तरफ गया। पुलिस को कुछ नहीं मिला लेकिन कहा जाता है कि तोते भी बहुत समझदार हैं और इंसानों की बात समझते भी हैं और इंसानों की तरह बोलते भी हैं, यही सोचकर पुलिस ने तोते से कुछ जानकारी जुटाने की कोशिक की लेकिन तोते ने मालिक के खिलाफ अपनी जुबान नहीं खोली।

घरवालों की आवाज पहचानता था तोता

वह अपने मालिक और घरवालों की आवाज अच्छे से पहचानता था। पुलिस द्वारा कुछ भी पूछने पर उसका एक ही जवाब होता-कटोरे-कटोरे। दो-चार बार एक ही बात रटने के बाद तोते ने चुप्पी साध ली और अपनी गर्दन झुका कर शांत हो गया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने फिर दूसरा सवाल पूछा कि अच्छा मिठु तो अमृत मल्लाह कटोरे में शराब बनाता है। इस पर भी तोता कुछ विशेष नहीं बोला। वह सिर्फ कटोरे-कटोरे ही बोलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *