74वें गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार का बड़ा कदम, सजा पूरी कर चुके 17 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा

नई दिल्ली: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने 17 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया, इन 17 कैदियों में से 12 के करीब कैदी मछुआरे हैं और 5 सिविल कैदी हैं, जिन्हें आज रिहा कर दिया गया।

2013 से थे कैद

इनमें से कुछ मछुआरे कैदी वर्ष 2013 में पकड़े गए थे जो कराची में रहने वाले 3 कैदी है जो पानी में मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान की सीमा पार कर गए थे और भारत के गुजरात के इलाके में पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। यह लोग अपनी सजा पूरी होने के बाद अपने घर पाकिस्तान जा रहे हैं इन लोगों ने बताया कि इन्हें दस साल की सजा सुनाई गई थी।

भारत सरकार का किया धन्यवाद

उन्होंने कहा कि वह आज बहुत खुश हैं दस साल बाद हम अपने घर जाएंगे। और भारत सरकार का धन्यवाद किया। वहीं, 2017 में मछली पकड़ते हुए भारत की सीमा में घुसे 9 पाकिस्तानी मछुआरे कैदियों को गुजरात की कच्छ पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत में पेश किया गया अदालत में जहां उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई थी और आज वे अपने वतन पाकिस्तान जा रहे हैं।

5 कैदी राजस्थान के रास्ते आ गए थे भारत

इस बीच, 5 सिविल कैदियों में से एक 13 साल की सजा काटने के बाद अपने वतन पाकिस्तान जा रहा है। उसका कहना है कि वह गलती से राजस्थान की सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया जहां उन्हें सजा सुनाई गई। और सजा पूरी होने के बाद वह अपने घर पाकिस्तान जा रहा है। वही 4 में से 3 सिविल कैदी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और एक सुजागन नाम के कैदी ने बताया कि वह पाकिस्तान के कोटली गांव का रहने वाला है। वह अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुआ यहां उसे बीएसएफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया अब वह अपनी सजा पूरी करने के बाद मैं आज अपने वतन पाकिस्तान जा रहा हूं।

सजा पूरी होने के बाद किया गया रिहा

उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार को आज हमें रिहा करने के लिए धन्यवाद करते हैं और हम अपने वतन पाकिस्तान जा रहे हैं। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने इस मौके पर कहा कि आज 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा 17 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया गया है। जिनमें से 12 मछुआरे और 5 सिविल कैदियों को रिहा कर दिया गया है, जिन्हें आज भारत सरकार ने सजा पूरी करने के बाद रिहा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *