Madhya Pradesh: गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा, जबलपुर में बनेगा नर्मदा कॉरिडोर

Madhya Pradesh: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर मध्य प्रदेश को सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Chauhan) ने बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब जबलपुर (Jabalpur) में नर्मदा कॉरिडोर (Narmada Corridor) बनाया जाएगा। बता दे कि, 26 जनवरी को जबलपुर के गैरिसन मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुखिया शामिल हुए।

प्रदेश में बनेगा नर्मदा पथ- सीएम

सीएम शिवराज ने पहले परेड की सलामी ली और कहा कि जबलपुर के 17 नर्मदा घाटों को जोड़ते हुए हम एक कॉरिडोर का निर्माण करवाएंगे जो नर्मादा पथ (Narmada Path) कहलाएगा। कॉरिडोर (Narmada Corridor) का निर्माण 3चरणों में पूरा कराया जाएगा, जो अपने आप में बेहद अद्भुत होगा। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भी निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

जबलपुर को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

आगे उन्होंने कहा कि, आज मध्य प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा प्रगति वाला राज्य बन चुका है। यहां निरंतर एयरपोर्ट,फ्लाईओवर,हाईवे, रिंग रोड़ आदि के कार्य चल रहे हैं। राजधानी भोपाल से ज्यादा जबलपुर में विकास कार्य किए जा रहें हैं। बताया जा रहा है कि जबलपुर को प्रदेश का दूसरा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की योजना चल रही है। जिसमें लॉजिस्टिक पार्क बनाकर हर तरह का उद्योग स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *