74वें गणतंत्र दिवस पर जारी हुई अवार्ड की लिस्ट, जानिए किसे-किसे मिलेगा सर्वोच्च सम्मान

नई दिल्ली: देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह कल होने वाला है। इसको लेकर दिए जाने वाले अवार्डों की घोषणा की गई है। कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्म श्री में उनके संबंधित क्षेत्रों में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से किसी एक से सम्मानित किया गया है।

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले तबलावादक जाकिर हुसैन , करोड़ो बच्चों के लिए जीवनदान की तरह काम करने वाले ओआरएस को तैयार करने वाले डा दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े रहे वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

109 लोगों के नाम शामिल

बुधवार को घोषित पद्म पुरस्कार की सूची में कुल 109 लोगों को शामिल किया गया है। इसमे से 19 महिलाएं है, दो विदेशी या एनआरआई कैटेगरी में हैं और सात लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

रवीना टंडन को पद्मश्री

राकेश झुनझुनवाला, RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्मश्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *