#PriyankaGandhi: मेरे भाई को अडानी और अंबानी जी नहीं खरीद पाए- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में 9 दिन का विराम लेने के बाद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे। इसी के साथ आपको बताते चले कि कांग्रेस के महासचीव प्रियंका गांधी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा है कि मेरे भाई को कोई खरीद ना सका।

प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशना

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई का स्वागत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे।

देश के शीर्ष उद्योगपतियों का नाम लेते हुए प्रियंका ने राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए कहा कि राहुल आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं, मुझे मेरे भाई पर गर्व है।

मांवीकलागांव से फिर से शुरू हुई यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के मांवीकलागांव से फिर से शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह गांव में आतिशबाजी के प्रदर्शन के बाद हुई। मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली यात्रा निवारा, सरूरपुर और बड़ौत से होकर गुजरेगी और आयलम में दिन के लिए रुकेगी।

हरियाणा में फिर जाएगी यात्रा

इसी के साथ आपको बताते चले कि 6 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दूसरी बार हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *