पंजाब में हिन्दू नेता को दी गई धमकी, 10 लाख दो नहीं तो उड़ा देंगे

अमृतसर:पंजाब में कई सालों से खालिस्तानियों की और हिन्दू नेताओं का टारगेट बनाया जाता रहा है। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले ही हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या खालिस्तानी आतंकियों ने दिन दहाड़े कर दी थी। अभी एक और हिन्दू नेता को धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के अमृतसर का बताया जा रहा है।

10 लाख की मांगी फिरौती

हिंदू नेता को बीते 10 दिनों से लगातार फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं। हिंदू नेता ने पुलिस कमिश्नर से परिवार व उनके लिए सुरक्षा की अपील की है। इतना ही नहीं, फिरौती की मांग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विदेशी नंबर से आ रही हैं धमकियां

शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रमेश भारद्वाज उर्फ टीटू बॉक्सर ने जानकारी दी कि उन्हें बीते 10 दिनों से लगाकार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उन्हें सबसे पहली काल 8 दिसंबर को विदेशी नंबर +18477130545 से आई थी। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपए की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *