नकली सोने पर बैंक से असली गोल्ड लोन

मुरादाबाद: मुरादाबाद में नकली सोना गिरवीं रखकर बैंक से करोड़ों रुपए का लोन निकाल लिया। मामला कैनरा बैंक से जुड़ा है। बैंक ने इस मामले में अपने पैनालिस्ट ज्वैलर्स और उसकी पत्नी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में मामला दर्ज करवाया है। 20 दिन पहले ठीक ऐसा ही मामला कैनरा बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी पकड़ा जा चुका है। तब भी बैंक की ओर से सिविल लाइंस थाने में इसी पैनालिस्ट ज्वैलर्स रोहित शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ताजा मामला कैनरा बैंक की शाहपुर तिगरी शाखा से जुड़ा है। गोल्ड लोन मंजूर करने से पहले बैंक अपने पैनल में शामिल ज्वैलर्स रोहित शर्मा से उसकी शुद्धता की जांच कराता था। पकड़ में आया है कि रोहित ने नकली सोने को भी 22 कैरेट गोल्ड बताकर बैंक को धोखा दिया। इसकी एवज में वो लोगों से पैसे लेता था। उसने अपनी पत्नी और बहन के नाम से भी एकाउंट खोलकर नकली सोना गिरवीं रखकर कैनरा बैंक से लोन निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *