#AarYaPaar_OnHotstar धूम मचा रही है सीरीज

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में शुक्रवार से अवतार द वे ऑफ वाटर रिलीज हो रही है। अवतार की कहानी प्रकृति और इंसान के बीच संघर्ष से निकली थी और फिल्म ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। प्रकृति और इंसान की लड़ाई की कहानी काफी पुरानी है। अपने लालच और स्वार्थ के लिए इंसान ऐसी जगहों पर घुसपैठ कर रहा है, जहां जाने का हक उसे नहीं है। वो उसका घर है ही नहीं। अगर इंसान जंगल में जाएगा तो जानवर शहर की ओर भागेंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की अपकमिंग सीरीज आर या पार की यही विषयवस्तु है। सीरीज का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर की शुरुआत एक टापू से होती है, जहां एक कबीला रहता है। मगर, इस जगह पर कारपोरेट वालों की नजर है, जो अपने काम के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *