संतोष कुमार सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन निगाह हिमाचल चुनाव की ओर लगी हुई हैं। चाहे हिमाचल हो या उत्तराखंड प्रधानमंत्री को ये काफी प्रिय है। यही कारण है कि वे बदरीनाथ में हैं लेकिन हिमाचल में होने वाले चुनाव पर उनकी निगाहें हैं।
उत्तराखंड के माणा गांव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय बदरीविशाल, जय बाबा केदार से प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो मेरे मुंह से ऐसे ही निकल गया था कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। आज मैं नई परियोजनाओं के साथ संकल्प को दोहराने आया हूं। देश के सीमावर्ती गांव माणा में आज प्रधानमंत्री जी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब मेरे लिए देश की सीमा पर बसा हर गांव पहला गांव है। उन्होंने कहा कि कि देश की सीमा पर बसे ये गांव हमारे देश के सशक्त प्रहरी हैं। सीमावर्ती गांव माणा के साथ अपने संबंधों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 साल पहले भी माणा में मैंने उत्तराखंड भाजपा की कार्य समिती की बैठक बुलाई थी। तब कुछ कार्यकर्ता मुझसे नाराज भी हुए थे कि इतनी दूर क्यों बैठक बुलाई। तब मैंने कहा था जिस दिन उत्तराखंड भाजपा के दिल में माणा गांव के लिए जगह बन जाएगी, उस दिन वहां के लोगों के दिलों में भाजपा की जगह बन जाएगी।
माणा में जनसभा का संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार हिमाचल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल गया था, तो वहां कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि हमने ट्रेन नहीं देखी थी, लेकिन आप वंदे भारत ट्रेन ले आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दिन मैं उत्तराखंड में भी देखना चाहते हूं। हिमाचल जैसे ही उत्तराखंड में विकास कगिति तेजी से बढ़े। कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में रोपवे का एक बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने माणा की धरती से जनता का आभार करता हूं कि हमें सेवा का दोबारा मौका दिया। कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि मैं इन योजनाओं का शिलान्यास कर पाया। कहा कि हेमकुंड रोपवे बनने से तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी। यात्री अब यहां से यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जा सकेंगे।