दीपावली से पहले पीएम मोदी ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन, उत्तराखंड को दिया दीपावली तोहफा

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पहले केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और फिर गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं समेत अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

बाबा केदार के दर पर पीएम

पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 8 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। भगवान शिव कारुद्राभिषेक किया। पीएम ने यहां आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी किए। पूजा के बाद पीएम मोदी नेकेदारनाथ में रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी। इसके बाद प्रधानमंत्री नेबद्रीनाथ मंदिर में पूजा की। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी उत्तराखंड को ₹3400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

2017 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे थे। इस साल दो बार जाने के बाद लगभग हर साल वे केदारनाथ जाते रहे हैं। वर्ष 2020 में कोरोना लॉकडाउन के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हुआ। इसके बाद से वे लगातार दूसरे वर्ष यहां पहुंचे हैं।

अयोध्या भी जाएंगे पीएम

दीपावली से एक दिन पहले यानि 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री अयोध्या जाएंगे और शाम करीब 5 बजे रामलला विराजमान के दर्शन कर पूजा करेंगे। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम लगभग 5:45 बजे प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे और शाम लगभग 6:30 बजे सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे और फिर भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी। बता दें इस साल आयोध्या में दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है और पहली बार प्रधानमंत्री इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले हैं। दीपोत्सव में 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *