प्रियंका ने सोलन में जनसभा को किया संबोधित, बीजेपी की कार्यप्रणाली पर भी कसे तंज

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल दौरे पर रही। जहां वह सोलन में प्रतिज्ञा परिवर्तन रैली को संबोधित करती नजर आई। वहीं हिमाचल रैली के संबोधन से पहले उन्होने माता शूलिनी के मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद सोलन में रैली को संबोधित किया।

सरकार आने पर देंगे पेंशन और रोजगार- प्रियंका गांधी

प्रतिज्ञा परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में दो बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर लगभग एक लाख पदों पर सरकारी भर्तियां की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि वह प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को भी लागु करेंगे। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि वह 680 करोड़ का फंड भी हिमाचलवासियों के लिए लाएंगे। जिसके जरिए छोटे व्यवसायियों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। वहीं प्रियंका गांधी ने प्रदेश में सरकार आने पर महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए देने का भी ऐलान किया है।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना

वहीं रैली को संबोधित करते समय प्रियंका गांधी ने हिमाचल की मौजुदा सरकार यानि बीजेपी को निशाना बनाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अब तक हिमाचलवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। प्रदेश में लाखों सरकारी पद खाली है, लेकिन सरकार फिर भी भर्तिया नहीं निकाल रही है। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने प्सरकार पर कई घोटालों के भी आरोप लगाए।

News By: Vanita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *